ePaper

पत्नी के आरोपों से घिरे शमी ने कहा, नहीं जानता था हसीन का सच, शादीशुदा होने की बात भी छिपाई थी

Updated at : 15 Mar 2018 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के आरोपों से घिरे शमी ने कहा, नहीं जानता था हसीन का सच, शादीशुदा होने की बात भी छिपाई थी

कोलकाता : पत्नी के आरोपों से घिरे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब अपनी पत्नी पर आरोप लगाये हैं. इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां पर आरोप लगाया है कि उसने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी. साथ ही उसने अपनी बेटियों को अपनी बहन […]

विज्ञापन


कोलकाता :
पत्नी के आरोपों से घिरे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब अपनी पत्नी पर आरोप लगाये हैं. इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां पर आरोप लगाया है कि उसने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी. साथ ही उसने अपनी बेटियों को अपनी बहन की बेटी बताया था.

शमी की पत्नी हसीन जहां को कोलकाता पुलिस ने दी सुरक्षा

शमी ने बताया कि उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि हसीन पहले से शादीशुदा थी. उसने अपनी बेटियों को अपनी बहन की बेटी बताया था और बताया था कि उसकी बहन की मौत हो गयी है. हालांकि बाद में इस बात की जानकारी उन्हें दी जाने लगी थी. शमी ने बताया कि बच्चियों ने उनके अच्छे संबंध थे, वह उनके लिए कपड़े वगैरह खरीदा करते थे और घुमाने भी ले जाया करते थे.

शमी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की जांच शुरू, COA ने BCCI से एक सप्‍ताह में रिपोर्ट मांगी

इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में शमी ने कहा कि बीसीसीआई ने अनुबंध के मामले में बहुत जल्दी कर दी है, जबकि वह बोर्ड से पहले से ही कह रहे थे कि उनपर लगे आरोपों की जांच गंभीरता से की जाये. गौरतलब है कि शमी पर लगे विभिन्न आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उनका केंद्रीय अनुबंध रोक दिया. इस पत्र में राय ने लिखा है, यह पत्र मोहम्मद शमी के खिलाफ आरोपों से संबंधित विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में हैं. प्रशासकों की समिति ने उस टेलीफोन बातचीत की रिकॉर्डिंग को सुना है जिसका दावा किया जा रहा कि वह शमी और उनकी पत्नी के बीच बातचीत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola