ePaper

मो. शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने खोया आपा, तोड़ा पत्रकारों का कैमरा

Updated at : 13 Mar 2018 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मो. शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने खोया आपा, तोड़ा पत्रकारों का कैमरा

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आता. इस बीच हसीन जहां मंगलवार को पत्रकारों के सामने अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने पत्रकारों पर चीखते हुए उनका कैमरा तोड़ दिया. घटना मंगलवार सुबह की है जब हसीन जहां यादवपुर स्थित अपने […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आता. इस बीच हसीन जहां मंगलवार को पत्रकारों के सामने अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने पत्रकारों पर चीखते हुए उनका कैमरा तोड़ दिया. घटना मंगलवार सुबह की है जब हसीन जहां यादवपुर स्थित अपने घर से अपनी लाल रंग की कार पर निकली.

कुछ पत्रकार मोहम्मद शमी से जुड़े मामले पर उनकी प्रतिक्रिया लेना चाहते थे. लेकिन हसीन जहां कुछ भी बात करने की मूड में नहीं दिख रही थीं. यादवपुर के लॉर्ड्स मोड़ के पास सेंट सेबास्टियन स्कूल के करीब अचानक हसीन जहां ने अपनी कार रोकी और पत्रकारों की कार की तरफ बढ़ीं.

आरोप है कि यहां उन्होंने कैमरापर्सन का कैमरा गिरा दिया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया. हसीन जहां को यहां नाराजगी प्रकट करते हुए देखा गया. इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गयी. हसीन जहां के वकील के मुताबिक हसीन जहां ने इस मामले की शुरुआत नहीं की. उन्होंने यह प्रतिक्रिया तब दी जब मीडिया के लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार किया.

वकील का कहना है कि उनकी निजी जिंदगी में दखलंदाजी की कोशिश के कारण यह हंगामा हुआ. उल्लेखनीय है कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर विवाहेतर संबंध रखने से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाये हैं. इस संबंध में उन्होंने पुलिस में औपचारिक शिकायत भी की है. इससे पहले भी वह मीडिया पर सवाल उठा चुकी हैं, जब उन्होंने पूछा था कि उनके इतने आरोपों के बाद भी मीडिया क्यों सघन जांच नहीं कर रही है.

मो. शमी ने पत्‍नी हसीन जहां के लिए खरीदा है घर

इधर यह ज्ञात हुआ है कि वीरभूम के सिउड़ी में गत वर्ष ही मोहम्मद शमी ने हसीन जहां के नाम पर एक दो मंजिला घर खरीदा है. गौरतलब है कि हसीन जहां का मायका सिउड़ी में ही है. शमी की सोच थी कि जब भी हसीन जहां सिउड़ी आयें तो उन्हें कोई तकलीफ न हो.

सिउड़ी में दो मंजिला इमारत की रजिस्ट्री गत वर्ष नवंबर महीने में हुई थी. पैसे शमी के बैंक खाते से ही दिये गये थे. हालांकि एक बार भी उस घर में कोई रहने नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola