VIDEO: जब धौनी गुस्से में बोलने लगे भोजपुरी, कहा- हमका चाही बदला...

Updated at : 05 Mar 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: जब धौनी गुस्से में बोलने लगे भोजपुरी, कहा- हमका चाही बदला...

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पहचान ”कैप्टन कूल” के रूप में है और ऐसा इसलिए क्योंकि वे हमेशा से ही अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. घर-परिवार या दोस्तों के साथ ही नहीं धौनी को मैदान पर भी अक्सर शांत ही देखा जाता हैं. लेकिन, फिलहाल […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पहचान ”कैप्टन कूल” के रूप में है और ऐसा इसलिए क्योंकि वे हमेशा से ही अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. घर-परिवार या दोस्तों के साथ ही नहीं धौनी को मैदान पर भी अक्सर शांत ही देखा जाता हैं. लेकिन, फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे काफी क्रोध में नजर आ रहे हैं, यही नहीं वह गुस्से में भोजपुरी भी बोलते दिख रहे हैं.

दरअसल, वीडियो में महेंद्र सिंह धौनी एक विज्ञापन के लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं. विज्ञापन के लिए उन्हें एक योद्धा की तरह तैयार किया गया हैं और वे यहां अपनी ”कैप्टेन कूल” की छवि से बिलकुल विपरीत दिख रहे हैं. वे इसमें काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. धौनी इस विज्ञापन में अपना शांत स्वभाव खोते हुए दिखायी दे रहे हैं. वे इस एड में भोजपुरी भाषा भी बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में वे बोल रहे हैं कि आओ अपने जांघों पर हाथ रखकर कसम खायें आज उनके छक्के छुड़ा देंगे हमका चाही बदला…हम कोनो के माही वाही नाहीं… वीडियों में आप ही देखें आगे का नजारा…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola