परिवार के साथ इस बार होली मनायेंगे महेंद्र सिंह धौनी

रांची : दक्षिण अफ्रीका से एकदिवसीय व टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया रविवार को स्वदेश लौट गयी. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को अपने गृहनगर रांची पहुंचे. वह विस्तारा एयरवेज के विमान से दिल्ली से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में धौनी को देखते ही प्रशंसक अपनी मोबाइल में उनका फोटो […]
रांची : दक्षिण अफ्रीका से एकदिवसीय व टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया रविवार को स्वदेश लौट गयी. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को अपने गृहनगर रांची पहुंचे. वह विस्तारा एयरवेज के विमान से दिल्ली से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में धौनी को देखते ही प्रशंसक अपनी मोबाइल में उनका फोटो लेने लगे.
कई लोगों ने सेल्फी भी ली. टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर धौनी ने भी हाथ हिला कर प्रशंसकों का अभिवादन किया. धौनी एयरपोर्ट से सीधे सिमलिया स्थित अपने घर रवाना हुए. संभवत: धौनी इस बार होली अपने परिजनों के साथ रांची में मनायेंगे. धौनी को इसी महीने श्रीलंका में होनेवाली त्रिकोणीय सीरीज से आराम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




