भारत से मिली पराजय पर कोई बहाना नहीं बनाना चाहता : गिब्सन

Updated at : 14 Feb 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारत से मिली पराजय पर कोई बहाना नहीं बनाना चाहता : गिब्सन

पोर्ट एलिजाबेथ : दक्षिण अफ्रीका के निराश कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि उनके पास इस हार के लिए कोई बहाना नहीं है जिससे उन्हें आगे के लिए काफी कुछ सोच विचार करना होगा. पांचवें वनडे में कल मेजबानों पर 73 रन की जीत से भारत की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में पहली […]

विज्ञापन

पोर्ट एलिजाबेथ : दक्षिण अफ्रीका के निराश कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि उनके पास इस हार के लिए कोई बहाना नहीं है जिससे उन्हें आगे के लिए काफी कुछ सोच विचार करना होगा. पांचवें वनडे में कल मेजबानों पर 73 रन की जीत से भारत की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में पहली सीरीज में जीत सुनिश्चित हुई. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने छह मैचों की श्रृंखला में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली.

दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से रौंदने के बाद बोले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा गर्व करने का वक्त

गिब्सन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा था कि हम बहाने नहीं बनायेंगे लेकिन बेहतर करने की कोशिश करेंगे. भारत के खिलाफ मिली हार ने हमें आगे सोचने के लिए बाध्य कर दिया है. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि हम विश्व कप पर ध्यान लगाये हुए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज जो आपने टीम देखी, वह उस टूर्नामेंट में जायेगी. ”

गिब्सन ने स्वीकार किया कि भारत के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने वनडे सीरीज में उनकी टीम की पोल खोल दी लेकिन उन्हें लगता है कि वे इंग्लैंड में विश्व कप में इतने फायदेमंद हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत के पास दो विश्व स्तरीय स्पिनर हैं और वे भले ही कहीं भी गेंद स्पिन करा सकते हों लेकिन हमारे पास इससे निपटने की कला सीखने के लिए पूरा साल बचा है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड में गेंद इतनी स्पिन करेगी. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola