INDvsRSA : आईसीसी ने वांडरर्स की पिच को खराब करार दिया

दुबई : आईसीसी ने वांडरर्स की पिच को खराब करार दिया है. इसी पिच पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला गया था. भारत ने इस मैच को 63 रन से जीतकर अपनी लाज बचा ली थी. आईसीसी ने वांडरर्स की पिच को खराब करार देते हुए उसे तीन अयोग्यता […]
दुबई : आईसीसी ने वांडरर्स की पिच को खराब करार दिया है. इसी पिच पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला गया था. भारत ने इस मैच को 63 रन से जीतकर अपनी लाज बचा ली थी.
आईसीसी ने वांडरर्स की पिच को खराब करार देते हुए उसे तीन अयोग्यता (डिमेरिट) अंक दिया. भारत ने इस मैच में शानदार वापसी करके 63 रन से जीत दर्ज की. मैच में लगभग 296 ओवर किये गये जिनमें 805 रन बने और 40 विकेट गिरे. लेकिन यह विकेट चर्चा का विषय रहा क्योंकि दोनों टीमों के कई बल्लेबाजों को अप्रत्याशित उछाल और बहुत अधिक सीम मूवमेंट के कारण चोटें भी लगी.
उन्होंने कहा, आखिर में अंपायरों ने मैच जारी रखने का फैसला किया और चौथे दिन इसका परिणाम निकल आया. लेकिन जब टेस्ट मैच समाप्त हुआ तब भी इसमें बहुत अधिक असमान उछाल और सीम मूवमेंट था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




