दक्षिण अफ्रीका पर 4-2 की जीत से वनडे में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगा भारत

दुबई : टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी टीम रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर काबिज भारत के पास एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिये उसे अभी नंबर एक दक्षिण अफ्रीका को डरबन में एक फरवरी से शुरू होने वाली छह वनडे मैचों की शृंखला में बड़े अंतर से हराना होगा. […]
दुबई : टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी टीम रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर काबिज भारत के पास एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिये उसे अभी नंबर एक दक्षिण अफ्रीका को डरबन में एक फरवरी से शुरू होने वाली छह वनडे मैचों की शृंखला में बड़े अंतर से हराना होगा.
विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगर इस श्रृंखला में 4-2 या इससे बेहतर अंतर से जीत दर्ज करती है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिये शृंखला केवल ड्रॉ करानी होगी. लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका 5-1 या बेहतर अंतर से जीत दर्ज करता है तो भारत तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से दशमलव में गणना करने पर पीछे खिसक जाएगा.
लारा से आगे निकले कोहली, गावस्कर के करीब पहुंचे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




