अंडर-19 में अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी बार पाकिस्तान को दी शिकस्त

वांगारेई : दारविश रसूली की नाबाद 76 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने शनिवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर उलटफेर किया. ग्रुप डी के मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान की पारी 47.4 ओवर में 188 रन पर सिमट […]
वांगारेई : दारविश रसूली की नाबाद 76 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने शनिवार को यहां अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर उलटफेर किया. ग्रुप डी के मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान की पारी 47.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गयी.
अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुये 47.3 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाये. अफगानिस्तान की टीम ने 50 रन पर तीन विकेट गवां दिये थे लेकिन रसूली ने पहले चौथे विकेट के लिये इकरम अली खिल (46) के साथ 75, निसार वहदत (19) के साथ 42 और अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 12) के साथ नाबाद 27 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




