अंडर 19 विश्व कप : अभ्यास मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका 189 रन से रौंदा

क्राइस्टचर्च : बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चार विकेट की मदद से भारत ने अंडर 19 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को 189 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम ने आठ विकेट पर 332 रन बनाये. आर्यन जुयाल ने 86 और हिमांशु राणा […]
क्राइस्टचर्च : बंगाल के तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चार विकेट की मदद से भारत ने अंडर 19 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को 189 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम ने आठ विकेट पर 332 रन बनाये. आर्यन जुयाल ने 86 और हिमांशु राणा ने 68 रन की पारी खेली.
जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 143 रन पर आउट हो गई. पोरेल ने आठ ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिये. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआत अच्छी की. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ( 16 ) और मनजोत कालरा ( 31 ) ने पहले विकेट के लिये 54 रन जोड़े. तेज गेंदबाज अखोना एमनियाका ने शॉ और शुभमान गिल को दो गेंदों के भीतर पवेलियन भेजा. इसके दस गेंद बाद उसने कालरा का विकेट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




