एशेज : ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 133 रन की बढ़त बनायी

सिडनी : उस्मान ख्वाजा के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक चार विकेट पर 479 रन बनाकर इंग्लैंड पर 133 रन की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने चाय के करीब इंग्लैंड के पहली पारी के 346 रन के स्कोर को पार कर लिया था और अब वह […]
सिडनी : उस्मान ख्वाजा के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक चार विकेट पर 479 रन बनाकर इंग्लैंड पर 133 रन की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने चाय के करीब इंग्लैंड के पहली पारी के 346 रन के स्कोर को पार कर लिया था और अब वह पारी की बड़ी बढ़त हासिल करने और मेहमान टीम पर दबाव बढ़ाने के प्रयास में है.
ख्वाजा ने 381 गेंद में 18 चौके और एक छक्के से 171 रन की पारी खेली, उन्हें मेसन क्रेन ने आउट किया. पाकिस्तान में जन्में ख्वाजा का यह छठा टेस्ट शतक और सिडनी में पहला सैकड़ा है. वहीं शॉन मार्श सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक जमाकर 98 रन पर खेल रहे हैं और शतक से महज दो रन दूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




