धौनी 36 के, पांड्या 24 के, लेकिन देखें 100 मीटर रेस में किसने दी किसको पटखनी

मोहाली : धौनी अब 36 के हो गये हैं, लेकिन उन्हें फिटनेस में अभी भी टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मात नहीं दे पाते हैं. कल के अभ्यास सत्र में जब धौनी और हार्दिक पांड्या ने सौ मीटर की दौड़ लगायी, तो पांड्या धौनी से पिछड़ गये. बीसीसीआई के आफिशियल एकाउंट से इस वीडियो को […]
मोहाली : धौनी अब 36 के हो गये हैं, लेकिन उन्हें फिटनेस में अभी भी टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी मात नहीं दे पाते हैं. कल के अभ्यास सत्र में जब धौनी और हार्दिक पांड्या ने सौ मीटर की दौड़ लगायी, तो पांड्या धौनी से पिछड़ गये. बीसीसीआई के आफिशियल एकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें धौनी, पांड्या को मात देते नजर आ रहे हैं.
A quick 100 metre dash between @msdhoni and @hardikpandya7. Any guesses on who won it in the end? #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/HpboL6VFa6
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017
गौरतलब है कि जब से धौनी ने कप्तानी छोड़ी है और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, उनके फिटनेस पर सवाल उठते रहे हैं. बावजूद इसके धौनी ने हमेशा अपनी फिटनेस साबित की है. ‘रनिंग बिटविन द विकेट’ में तो उनका कोई सानी ही नहीं है, वहीं विकेट के पीछे तो वे शानदार प्रदर्शन करते ही हैं, हम अभी तक उनके उस रन आउट को नहीं भूले हैं जिसमें वे बिजली की तेजी के साथ विकेट तक पहुंचे थे और बैट्समैन को चलता किया था. उस वक्त यह कहा जा रहा था कि धौनी तो बोल्ट से भी तेज दौड़े.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




