अपने खेल पर अटूट विश्वास ने टीम में जगह दिलायी : वाशिंगटन सुंदर

मोहाली : मात्र 18 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि अपने खेल पर अटूट विश्वास ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की. सुंदर कुछ समय पहले यो-यो टेस्ट में विफल रहे थे जिसे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की अहम कसौटी माना […]
मोहाली : मात्र 18 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि अपने खेल पर अटूट विश्वास ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की. सुंदर कुछ समय पहले यो-यो टेस्ट में विफल रहे थे जिसे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की अहम कसौटी माना जाता है लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया.
उन्होंने कहा, किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है. एक 18 वर्षीय खिलाड़ी के रुप में मुझे भारत के लिए खेलना का मौका मिला और यह बेहतरीन अहसास है. मुझे अपने तैयारी पर काफी विश्वास है और इसका फायदा मिला. सुंदर को सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि बाद में चोटिल केदार जाधव की जगह अंतिम समय में उन्हें विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




