अगर हम धर्मशाला की तरह खेले तो श्रृंखला जीत जाएंगे : परेरा

मोहाली : श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे एकदिवसीय में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी. परेरा ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह श्रृंखला जीतने […]
मोहाली : श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे एकदिवसीय में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी. परेरा ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह श्रृंखला जीतने का अच्छा मौका है.
कई टीमों ने भारत में श्रृंखला नहीं जीती है. हम कुछ विशेष करना चाहते हैं, जैसा कि हमने धर्मशाला में किया. प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका को धर्मशाला में अतिरिक्त रात गुजारनी पड़ी और वे आज सुबह ही यहां पहुंचे. टीम दोपहर बाद पीसीए स्टेडियम पहुंची और आसमान में छाये बादलों के बीच सर्द मौसम में अभ्यास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




