ODI हो या IPL, कप्तानी के बेसिक्स समान : रोहित शर्मा

धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी अगुआई में मुंबई इंडियंस को तीन खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने जोर देकर कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बावजूद कप्तानी के बेसिक्स समान रहते हैं. रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते और वह श्रीलंका […]
धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी अगुआई में मुंबई इंडियंस को तीन खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने जोर देकर कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बावजूद कप्तानी के बेसिक्स समान रहते हैं. रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते और वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में पहली बार राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे.
यह पूछने पर कि मुंबई इंडियन्स की कप्तानी से यह कितना अलग होगा. रोहित ने कहा, यह पूरी तरह से अलग चीज है लेकिन कप्तानी की प्रक्रिया और बेसिक्स समान रहते हैं. उन्होंने कहा, आईपीएल टीम की तुलना में हमारे पास अलग तरह के खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके साथ खेलने के कारण मुझे उनके मजबूत पक्ष और कमजोरियां पता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










