...तो इस तरह भारत फिर से बन सकता है वनडे का बादशाह

दुबई : भारतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में 3-0 से जीत का लक्ष्य बनाये होगी क्योंकि इसकी बदौलत वह आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष से हटाकर पहला स्थान हासिल कर सकती है. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में […]
दुबई : भारतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में 3-0 से जीत का लक्ष्य बनाये होगी क्योंकि इसकी बदौलत वह आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष से हटाकर पहला स्थान हासिल कर सकती है.
भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में 120 अंक हैं. वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक अंक से पीछे है और अगर वह रविवार को धर्मशाला में पहला मैच जीत लेती है तो वह उससे आगे हो जायेगी. भारत अगर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लेता है तो वह दक्षिण अफ्रीका पर दशमलव की अंक की बढ़त से 121 अंक पर पहुंच जायेगा. लेकिन इसके लिये उसे मोहाली में 13 दिसंबर और विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर को होने वाले अगले मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




