ePaper

डोपिंग के जाल में फंसा यह बल्लेबाज, आईसीसी ने किया बैन

Updated at : 07 Dec 2017 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
डोपिंग के जाल में फंसा यह बल्लेबाज, आईसीसी ने किया बैन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज अहमद शहजाद को डोपिंग में नाकाम रहने के कारण एक साल के लिये निलंबित कर दिया. आईसीसी ने बयान में कहा, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ हाइड्रोक्सीकट ले लिया था. वह वजन कम करने के लिये दवा ले रहे थे. शहजाद ने […]

विज्ञापन
दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज अहमद शहजाद को डोपिंग में नाकाम रहने के कारण एक साल के लिये निलंबित कर दिया. आईसीसी ने बयान में कहा, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ हाइड्रोक्सीकट ले लिया था. वह वजन कम करने के लिये दवा ले रहे थे.
शहजाद ने अब तक 58 वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल हैं. इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. आईसीसी ने कहा, शहजाद का 17 जनवरी 2017 को दुबई में प्रतियोगिता से इतर परीक्षण के तहत पेशाब का नमूना लिया गया था. उनके नमूने का परीक्षण किया गया जिसमें क्लेनबूटेरोल पाया गया जिसे वाडा ने प्रतिबंधित दवाईयों की सूची में रखा है.
आईसीसी ने कहा, शहजाद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. उन पर यह प्रतिबंध 17 जनवरी 2017 से लगाया गया है जिस दिन उन्होंने अपना नमूना दिया था. इस तरह से वह 17 जनवरी 2018 को क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola