कोहली की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, लगातार 9 सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 5:15 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्‍त्री की कोचिंग में टीम इंडिया लगातार ऊचाईयों को छूता जा रहा है. कोहली ने जब से कमान संभाला है, टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार हो गयी है. हालांकि श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्‍त्री की कोचिंग में टीम इंडिया लगातार ऊचाईयों को छूता जा रहा है. कोहली ने जब से कमान संभाला है, टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार हो गयी है. हालांकि श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां भारत को जीत से वंचित करके मैच ड्रॉ कराया. लेकिन कोहली सेना को एक खास रिकॉर्ड बनाने से नहीं रोक पाया. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला 1-0 से जीत लिया और ऑस्ट्रेलिया के लगातार नौ सीरीज जीतने के विश्व रिकार्ड के बराबरी कर लिया.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम पर लगातार नौ श्रृंखला जीतने का रिकार्ड दर्ज था, जिसने यह कारनामा 2005 से 2008 के बीच किया था. भारत के विजय अभियान की शुरुआत 2015 में श्रीलंका की सरजमीं पर हुई जब कोहली की अगुआई में टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती और तब से भारत की जीत का क्रम जारी है.

* टीम इंडिया का शानदार सफर इस प्रकार रहा

1. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2015 में 2-1 से जीता

2. 2015-16 में दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से रौंदा.

3. 2016 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की सीरीज 2-0 से जीता.

4. 2016-17 में भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से सुपड़ा साफ किया था.

5. 2016-17 में ही भारत ने बांग्लादेश को एक मात्र टेस्‍ट श्रृंखला में हराया.

6. 2016-17 में ही ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

7. इसी साल भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी की धरती में 3-0 से रौंदकर टेस्‍ट सीरीज पर कब्जा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola