आंकड़े अपनी जगह, लेकिन अश्विन से ज्यादा खतरनाक थे ”टर्बनेटर” : हेडन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन के आंकड़े कमाल के है लेकिन हरभजन सिंह को अपने समय में ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी क्योंकि उन्हें तेज गेंदबाजों का साथ उस तरह नहीं मिलता था जैसे अश्विन को मिल रहा है. अश्विन ने हाल […]
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन के आंकड़े कमाल के है लेकिन हरभजन सिंह को अपने समय में ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी क्योंकि उन्हें तेज गेंदबाजों का साथ उस तरह नहीं मिलता था जैसे अश्विन को मिल रहा है. अश्विन ने हाल ही में 54 टेस्ट मैच में 300 विकेट लेकर डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ा था.
हेडन ने अपने समय में हरभजन का सामना किया है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुये उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी को करीब से देखा है. हेडन ने कहा, मुझे लगता है कि आंकड़े हमेशा सच नहीं बोलते लेकिन अश्विन की उपलब्धि उनके लिये उल्लेखनीय सम्मान की भावना जगाती है जिन्होंने सबसे तेजी से 300 विकेट लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










