मुथैया मुरलीधरन ने थपथपाई अश्विन की पीठ बताया, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

नयी दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय आफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के डेनिस […]
नयी दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय आफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़कर 54 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये. लिली ने 1981 में 56 टेस्ट में यह आंकडा छुआ था. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 58 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये थे लेकिन वह सबसे तेजी से 400, 500, 600 , 700 टेस्ट विकेट तक पहुंचे और 800 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं.
‘ऐश’ रविचंद्रन अश्विन की हुई ऐश, दुनिया में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने, तोड़ा डेनिस लिली का रिकॉर्ड
आप उससे जीत का श्रेय यह कहकर नहीं छीन सकते कि श्रीलंकाई टीम कमजोर थी. भारत हर प्रारुप में अच्छा खेल रहा है. भारत ने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर तीनों प्रारुपों में 9 . 0 से हराया था. इसके बाद भारत ने कोलकाता टेस्ट ड्रा रहने के बाद नागपुर में दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 1 . 0 से बढ़त बना ली. मुरलीधरन ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट के मौजूदा स्तर को देखकर वह काफी चिंतित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




