ePaper

मुथैया मुरलीधरन ने थपथपाई अश्विन की पीठ बताया, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

Updated at : 28 Nov 2017 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन ने थपथपाई अश्विन की पीठ बताया, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

नयी दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय आफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के डेनिस […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट सबसे तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाज बने आर अश्विन को बधाई देते हुए महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि इस समय यह भारतीय आफ स्पिनर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज है. अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में दूसरे टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलिया के डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़कर 54 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये. लिली ने 1981 में 56 टेस्ट में यह आंकडा छुआ था. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 58 टेस्ट में 300 विकेट पूरे किये थे लेकिन वह सबसे तेजी से 400, 500, 600 , 700 टेस्ट विकेट तक पहुंचे और 800 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं.

‘ऐश’ रविचंद्रन अश्विन की हुई ऐश, दुनिया में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने, तोड़ा डेनिस लिली का रिकॉर्ड

मुरलीधरन ने कहा , मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं. टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेना बडी उपलब्धि है. वह वनडे टीम में नहीं है लेकिन उम्मीद है कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट भी लगातार खेलकर उसमें भी इस प्रदर्शन को दोहरायेगा. अश्विन ने 54 टेस्ट में 300 और 111 वनडे में 150 विकेट लिये हैं.
मुरलीधरन ने कहा , निश्चित तौर पर इस समय वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है. यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि वह उनका रिकार्ड तोड़ सकेगा, मुरलीधरन ने कहा कि अभी उसके सामने लंबा कैरियर है और वह कई रिकार्ड बनायेगा. उन्होंने कहा , वह अभी 31 . 32 साल का ही है और कम से कम चार पांच साल और खेलेगा. वैसे यह इस पर भी निर्भर होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करता है और फिटनेस का स्तर क्या रहता है . यह समय ही बतायेगा क्योंकि 35 साल के बाद बहुत आसान नहीं होता.
भारत और श्रीलंका के बीच अत्यधिक क्रिकेट के बारे में पूछने पर मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों एशियाई प्रतिद्वंद्वियों में अधिक द्विपक्षीय श्रृंखलाएं हो रही है.
कुछ समय पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इस बारे में तय करने का फैसला दर्शकों पर छोड देना चाहिए क्योंकि खेल से दर्शकों को भागने से बचाना होगा. मुरलीधरन ने मजाकिया लहजे में कहा , हमने लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेला नहीं था. विराट हर मैच जीतकर शायद बोर हो गया है इसलिए उसने ऐसा कहा. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम एक जमाने में अपराजेय हुई आस्ट्रेलियाई टीम की तरह होती जा रही है. उन्होंने कहा , भारत बेहतरीन टीम है और मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं.

आप उससे जीत का श्रेय यह कहकर नहीं छीन सकते कि श्रीलंकाई टीम कमजोर थी. भारत हर प्रारुप में अच्छा खेल रहा है. भारत ने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर तीनों प्रारुपों में 9 . 0 से हराया था. इसके बाद भारत ने कोलकाता टेस्ट ड्रा रहने के बाद नागपुर में दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 1 . 0 से बढ़त बना ली. मुरलीधरन ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट के मौजूदा स्तर को देखकर वह काफी चिंतित हैं.

उन्होंने कहा , दो तीन साल पहले ही खतरे की घंटी बज गई थी. आप कुछ मैच हारते हैं लेकिन यह टीम लगातार हार ही रही है जो चिंता का सबब है. इसके अलावा युवा खिलाड़ी नहीं मिल रहे और उनमें देश के लिये उस तरह खेलने का जज्बा नहीं है जो पिछले दौर के खिलाडयिों में हुआ करता था. मैं इससे बहुत चिंतित हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola