ePaper

टीम चयन को लेकर छलका मुरली विजय का दर्द, बोले - अब मैं आदी हो गया

Updated at : 25 Nov 2017 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
टीम चयन को लेकर छलका मुरली विजय का दर्द, बोले - अब मैं आदी हो गया

नागपुर : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये ईडन गार्डंस की हरियाली पिच पर खेलने के लिये अंतिम एकादश में मुरली विजय का नाम शामिल नहीं होने से काफी सवाल उठे थे लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने अपने स्थान के लिये चुनौतीपूर्ण हालात को स्वीकार कर लिया है और उनका कहना है कि अब […]

विज्ञापन

नागपुर : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये ईडन गार्डंस की हरियाली पिच पर खेलने के लिये अंतिम एकादश में मुरली विजय का नाम शामिल नहीं होने से काफी सवाल उठे थे लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने अपने स्थान के लिये चुनौतीपूर्ण हालात को स्वीकार कर लिया है और उनका कहना है कि अब वह इसके आदी हो गये हैं. हालात ये हैं कि इस स्थान के लिये कई दावेदार हैं.

भारत के तकनीकी रुप से स्‍ट्रॉंग सलामी बल्लेबाज विजय कलाई के फ्रेक्चर के कारण टीम से बाहर थे और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान ही वापसी की लेकिन शिखर धवन और केएल राहुल ने कोलकाता में पारी का आगाज किया. दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं लेकिन धवन की निजी प्रतिबद्धताओं ने विजय के लिये रास्ता बनाया जिन्होंने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 128 रन की संयमित पारी खेली. विजय ने कहा, मुझे लगता है कि पेशेवर होने के नाते आपको हमेशा ही तैयार रहना चाहिए, भले ही आपको मौका मिलता है या नहीं. आपको अंदर से तैयार रहना चाहिए, मौके पर निगाह बनाये रखिये.

इसलिये जब भी आपको मौका मिले, आपको कम से कम मानसिक रुप से तैयार रहना चाहिए. आपको पूरी तरह वाकिफ रहना चाहिए कि क्या हो रहा है और क्या होने जा रहा है. उन्होंने कहा, यह मुश्किल है लेकिन मैं अब इसका आदी हो गया हूं. मैं सिर्फ योगदान करना चाहता हूं, जब भी आपको भारत के लिये खेलने के मौका मिले.

पारी के आगाज करने के लिये दो स्थानों के चयन के लिये अब उनके, राहुल और धवन के बीच मुकाबला बना रहता है तो विजय ने कहा, जब तक अपनी जगह मैं खुश हूं और सहज हूं, मुझे इससे निपटना नहीं पड़ेगा. मैं ऐसा ही होना चाहता हूं और अगर मैं इसे निरंतर हासिल करता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपना काम अच्छी तरह कर रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola