एशेज टूर्नामेंट : स्मिथ का शतक, इंग्लैंड की मुश्किलें बढीं

ब्रिसबेन : कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर बढ़त हासिल की जिसके बाद जोश हेजलवुड ने मेहमान टीम के दो विकेट झटककर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने नाबाद 141 रन बनाये जो उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी में से एक रही. […]
ब्रिसबेन : कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पर बढ़त हासिल की जिसके बाद जोश हेजलवुड ने मेहमान टीम के दो विकेट झटककर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने नाबाद 141 रन बनाये जो उनकी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी में से एक रही. वह साढे आठ घंटे तक क्रीज पर डटे रहे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 328 रन बनाकर पहली पारी के हिसाब से 26 रन की बढ़त हासिल की.
इंग्लैंड पहली पारी में 302 रन पर सिमट गयी थी. तेज गेंदबाज हेजलवुड ने मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी, उन्होंने शुरुआती दो ओवर में एलिस्टर कुक (07) और जेम्स विंस (02) के विकेट अपने नाम किये. जिसके बाद दिन के अंत में मिशेल स्टार्क की गेंद जो रुट के हेलमेट पर भी जा लगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




