रहाणे ने कहा, टेस्ट में नंबर वन बने रहने पर फोकस
Updated at : 14 Nov 2017 5:49 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज कहा कि श्रीलंका के 9 . 0 से सफाये का वापसी श्रृंखला पर कोई असर नहीं पडेगा और टीम का फोकस टेस्ट में नंबर एक के ताज पर कब्जा बरकरार रखने पर है. भारत ने श्रीलंका दौरे पर सभी प्रारुपों में सारे मैच जीते थे. अब […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज कहा कि श्रीलंका के 9 . 0 से सफाये का वापसी श्रृंखला पर कोई असर नहीं पडेगा और टीम का फोकस टेस्ट में नंबर एक के ताज पर कब्जा बरकरार रखने पर है. भारत ने श्रीलंका दौरे पर सभी प्रारुपों में सारे मैच जीते थे. अब भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में श्रीलंका की मेजबानी करेगी.
रहाणे ने ईडन गार्डन पर अभ्यास सत्र से इतर कहा , यह श्रृंखला पिछली श्रृंखला से बिल्कुल अलग है. हम श्रीलंका को हलके में नहीं ले रहे हैं हालांकि हमारा वहां का दौरा बेहतरीन रहा. उन्होंने कहा , फिलहाल अगर हमें टेस्ट में नंबर एक बने रहना है तो हर श्रृंखला महत्वपूर्ण है. हम हर श्रृंखला जीतना चाहते हैं. हमें वहां के हालात के बारे में जानकारी है. श्रीलंका दौरे के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है जहां तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे.
रहाणे ने कहा , हम सभी के लिये दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले हर मैच और हर सीरीज महत्वपूर्ण है. दक्षिण अफ्रीका के बारे में वहां जाने से पहले सोचेंगे. फिलहाल ध्यान इस श्रृंखला पर है. दक्षिण अफ्रीका दौरा एकदम अलग होगा. उन्होंने कहा , श्रीलंका के लिये भी यह बहुत महत्वपूर्ण श्रृंखला है और उनकी तैयारी अच्छी है. हम उन्हें हलके में नहीं लेना चाहते. हमारा फोकस इस श्रृंखला और यहां होने वाले पहले मैच पर है. हम उनकी रणनीति के बारे में सोचने की बजाय अपनी ताकत पर फोकस करेंगे. श्रीलंका में 12 से 14 अगस्त तक आखिरी टेस्ट के बाद से भारतीय टीम लगातार सीमित ओवरों के मैच खेल रही है जिसमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला शामिल है.
रहाणे ने कहा , सभी को पता है कि कैसे खुद को अलग अलग प्रारुप के अनुसार ढालना है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या होगी. सारे खिलाडी पेशेवर हैं. पहला टेस्ट लय हासिल करने के लिये अहम होगा. ओडिशा और बडौदा के खिलाफ पिछले दो रणजी मैचों में 49 और 45 रन पर आउट होने वाले रहाणे ने कहा कि वह उसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैने लगातार चार अर्धशतक बनाये हैं. रणजी ट्राफी में 49 और 45 रन पर आउट हो गया लेकिन मेरे लिये ज्यादा से ज्यादा अभ्यास जरुरी था. टीम के लिये चार अर्धशतक भी काफी मायने रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




