महेंद्र सिंह धौनी ने संयुक्त अरब अमीरात में शुरू की अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी

दुबई : दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को यहां अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू की. दुबई के पेसीफिक स्पोटर्स क्लब और आरका स्पोटर्स क्लब के साथ शुरू की गयी अकादमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में कार्यरत है. एम एस धौनी क्रिकेट अकादमी […]
दुबई : दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को यहां अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू की. दुबई के पेसीफिक स्पोटर्स क्लब और आरका स्पोटर्स क्लब के साथ शुरू की गयी अकादमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में कार्यरत है. एम एस धौनी क्रिकेट अकादमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे.
धौनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता पिता की मौजूदगी में इसे लांच किया. अकादमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जायेगा. कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे.
धौनी ने इस मौके पर कहा, इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करुंगा. क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




