भुवनेश्वर कुमार ने बुमराह को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया सफलता का राज

तिरुवनंतपुरम : जसप्रीत बुमराह को भारत का स्ट्राइक गेंदबाज बनते देखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि गुजरात के इस गेंदबाज ने अपने एक्शन पर काफी मेहनत की है जिसका फायदा मिल रहा है. बुमराह की सफलता का राज पूछने पर उन्होंने कहा , बुमराह का एक्शन अलग है जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत होती […]
तिरुवनंतपुरम : जसप्रीत बुमराह को भारत का स्ट्राइक गेंदबाज बनते देखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि गुजरात के इस गेंदबाज ने अपने एक्शन पर काफी मेहनत की है जिसका फायदा मिल रहा है.
बुमराह की सफलता का राज पूछने पर उन्होंने कहा , बुमराह का एक्शन अलग है जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत होती है. उसने अपने एक्शन पर काफी मेहनत की है. उसके पास पहले भी यार्कर और धीमी गेंदें थी लेकिन अब इनमें काफी सुधार आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि बुमराह डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




