ePaper

धौनी की बेटी जीवा ने गाया मलयालम गाना, VIDEO वायरल

Updated at : 25 Oct 2017 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी की बेटी जीवा ने गाया मलयालम गाना, VIDEO वायरल

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन गयी है. जीवा के कई वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. कुछ दिनों पहले एक चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान जीवा पिता धौनी और टीम इंडिया के खिलाडियों के साथ मैदान […]

विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन गयी है. जीवा के कई वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. कुछ दिनों पहले एक चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान जीवा पिता धौनी और टीम इंडिया के खिलाडियों के साथ मैदान पर जमकर मस्ती की. उस दौरान जीवा के कई वीडियो और फोटो वायरल हुए.

इस समय जीवा का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो को आप देखेंगे तो आप भी अश्चर्य हुए बिना नहीं रह सकते हैं. दउरअसल इस वायरल वीडियो में जीवा मलयालम गाना गा रही है. इंस्टाग्राम में शेयर किये गये इस वीडियो को तेजी से लोग देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. जीवा जो गाना गा रही है वो 1991 में आई मशहूर फिल्म मोहनलाल का है.

https://www.instagram.com/p/BaoXO1In81a/

इससे पहले सोशल मीडिया पर जीवा का एक वीडियो खुब देखा गया था. जिसमें जीवा पियानो बजा रही है. इस वीडियो को महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. साक्षी ने अपनी बेटी की दो वीडियो पोस्ट की हैं, जिसमें जीवा पियानो बजा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola