दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया

ईस्ट लंदन : अपना पहला वनडे खेल रहे एडेन मार्करैम के ऑलराउंड खेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बांग्लादेश को 200 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों में श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. दक्षिण अफ्रीका ने […]
ईस्ट लंदन : अपना पहला वनडे खेल रहे एडेन मार्करैम के ऑलराउंड खेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बांग्लादेश को 200 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों में श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. उसकी तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले सर्वाधिक 91 रन बनाये जबकि क्विंटन डिकाक ने 73, मार्करैम ने 66, तेम्बा बावुमा ने 48 और फरहान बेहारडीन ने नाबाद 33 रन बनाये. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.4 ओवर में 169 रन पर आउट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




