ePaper

VIDEO : गर्लफ्रेंड अनुष्का को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं विराट कोहली

Updated at : 14 Oct 2017 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : गर्लफ्रेंड अनुष्का को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं विराट कोहली

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट क‍ोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली जोड़ी है. आये दिन दोनों के प्यार की खबरें अखबारों और वेबसाइट पर आते रहती हैं. सोश मीडिया पर भी दोनों काफी सुर्खियों में रहते हैं. हर कोई दोनों के रिश्तों से जुड़ी खबरों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट क‍ोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली जोड़ी है. आये दिन दोनों के प्यार की खबरें अखबारों और वेबसाइट पर आते रहती हैं. सोश मीडिया पर भी दोनों काफी सुर्खियों में रहते हैं. हर कोई दोनों के रिश्तों से जुड़ी खबरों को अधिक से अधिक जानने की कोशिश में रहते हैं.

पहले तो विराट और अनुष्का अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कभी नहीं बोलते थे, लेकिन अब दोनों मीडिया के सामने कई बार एक दूसरे के साथ रिश्तों को स्वीकार कर लिया है. कई बार दोनों को साथ में भी देखा गया. श्रीलंका दौरे पर भी जब टीम इंडिया गयी थी तो उस समय भी विराट और अनुष्का साथ में थे. उस दौरान दोनों ने वहां एक साथ पेड़ भी लगाया.

जानें, ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का शर्मा के सामने क्यों रोये विराट कोहली

बहरहाल विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा को लेकर एक ताजी खबर मीडिया में बनी हुई है. दरअसल कोहली प्यार से अनुष्का शर्मा को क्या पुकारते हैं ये खबर मीडिया में चल रही है. इस बात का खुलासा खुद विराट ने किया है.

दरअसल विराट जल्द ही आमिर खान के साथ दिवाली विशेष एक कार्यक्रम में नजर आने वाले हैं. इस कार्यक्रम का प्रसारण 15 अक्टूबर को होना है. हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया गया. प्रोमो में में विराट कह रहे हैं कि नुश्की बहुत इमानदार हैं.
दरअसल विराट ‘नुश्की’ किसी और को नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा को ही बोल रहे हैं. वीडियो में विराट ने इस बात को भी साफ किया है कि वह पहली बार प्यार में पड़े हैं. कार्यक्रम में विराट कई और बड़े खुलासे करने वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola