…और गर्लफ्रेंड अनुष्का की खूबसूरती को निहारते रह गये विराट कोहली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल दोनों की एक तसवीर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसमें विराट कोहली अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को निहारते नजर आ रहे हैं. तसवीर में विराट कोहली काले रंग की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल दोनों की एक तसवीर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसमें विराट कोहली अनुष्का शर्मा की खूबसूरती को निहारते नजर आ रहे हैं.
तसवीर में विराट कोहली काले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं और अनुष्का शर्मा लहंगे में सजी नजर आ रही है. तसवीर में अनुष्का मुस्कुरा रही हैं और विराट कोहली उन्हें लगातार देख रहे हैं.
इंटरनेट पर वायरल तसवीर पर फैन्स तरह-तरह के मैसेज कर रहे हैं. कई ने तो लिख दिया कि कोहली और अनुष्का सगाई कर रहे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि वायरल तसवीर एक विज्ञापन के शूटिंग की है. खबर है कि मंगलवार को यह शूटिंग हुई. हालांकि अनुष्का-कोहली को पहली बार एक साथ नहीं देखा गया है बल्कि दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. यहां तक कि श्रीलंका दौरे पर विराट-अनुष्का एक साथ पेड़ भी लगाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










