श्रीलंका ने UAE में रचा इतिहास, पाकिस्तान को 2-0 से क्लीन स्वीप किया

दुबई : ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रीलंका ने असद शाफिक के शतक के बावजूद पाकिस्तान को मंगलवार को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 68 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने अपने दूसरे घर […]
दुबई : ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रीलंका ने असद शाफिक के शतक के बावजूद पाकिस्तान को मंगलवार को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 68 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने अपने दूसरे घर संयुक्त अरब अमीरात में कोई श्रृंखला गंवायी है.
वह 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद से अपनी घरेलू श्रृंखलाएं यूएई में खेल रहा है. शाफिक (112) और कप्तान सरफराज अहमद (68) ने 173 रन जोड़कर पाकिस्तान की उम्मीद जगा दी थी लेकिन यह साझेदारी टूटते ही उसकी पारी समाप्त होने में समय नहीं लगा. पाकिस्तान की टीम 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में इस दिन रात्रि टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां पहले सत्र में ही 248 रन पर आउट हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




