Ranchi : नियमों से अनजान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जब फेंका था सिर्फ 1-1 ओवर…जानें क्या है नियम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले टी-20 मैच में आईसीसी के नये नियमों ने क्रिकेटरों को भ्रमित कर दिया. आइसीसी के 28 सितंबर को लागू किये गये नये नियमों के मुताबिक टेस्ट और एकदिवसीय की तरह टी-20 में भी डीआरएस प्रणाली को लागू किया गया है. अगर मैच […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले टी-20 मैच में आईसीसी के नये नियमों ने क्रिकेटरों को भ्रमित कर दिया. आइसीसी के 28 सितंबर को लागू किये गये नये नियमों के मुताबिक टेस्ट और एकदिवसीय की तरह टी-20 में भी डीआरएस प्रणाली को लागू किया गया है.
अगर मैच 10 ओवर से कम का है, तो एक गेंदबाज दो ओवर तक गेंदबाजी कर सकता है. मतलब यह हुआ कि छह ओवर के मैच में तीन गेंदबाज दो-दो ओवर की गेंदबाजी कर सकते है. शनिवार को मैच में सिर्फ नाथन कूल्टर नाइल ने दो ओवर की गेंदबाजी की, जबकि बेहेरेंडोफ, एंड्रयू टाइ, एडम जंपा और डैन क्रिस्चियन ने एक-एक ओवर डाला. ड्रेसिंग रूम में लौटने पर स्मिथ ने इस नियम की दी जानकारी.
इस नियम से थे अनजान
28 सितंबर को लागू आईसीसी के नये नियम के तहत बारिश से बाधित होने के बाद मैच अगर 10 ओवर से कम का हुआ, तो गेंदबाज कम से कम दो-दो ओवर की गेंदबाजी कर सकते हैं. इसकी जानकारी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










