स्विंग के साथ अब मेरे पास रफ्तार भी है : भुवनेश्वर

कोलकाता : भुवनेश्वर कुमार हमेशा से गेंद को स्विंग कराने का फन जानते थे लेकिन अब डैथ ओवरों में रफ्तार मिलने से अपने आपको अधिक मुकम्मल गेंदबाज मानते हैं. भुवनेश्वर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल 6 .1 ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट लिये जिनमें डेविड वार्नर का विकेट शामिल है. भुवनेश्वर ने मैच […]
कोलकाता : भुवनेश्वर कुमार हमेशा से गेंद को स्विंग कराने का फन जानते थे लेकिन अब डैथ ओवरों में रफ्तार मिलने से अपने आपको अधिक मुकम्मल गेंदबाज मानते हैं. भुवनेश्वर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल 6 .1 ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट लिये जिनमें डेविड वार्नर का विकेट शामिल है.
पहली गेंद फेंकते ही मुझे पता चल गया कि गेंद को स्विंग मिल रही है.मुझे पता था कि वार्नर अच्छे आउटस्विंगर्स का सामना नहीं कर पायेंगे. मैंने इसलिए उन्हें आफस्टम्प के बाहर गेंद डाली. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में वार्नर के साथ खेलने का अनुभव भी उनके काम आया. उन्होंने कहा , मुझे पता था कि उसकी ताकत और कमजोरियां क्या है. आईपीएल से इसका पता चल जाता है लेकिन उसके खिलाफ सही रणनीति बनाना जरूरी था. उमेश यादव और मोहम्मद शमी के बाहर होने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई का जिम्मा भुवनेश्वर पर आ गया है लेकिन वह इस नजरिये से नहीं देखते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










