ePaper

वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी

Updated at : 20 Sep 2017 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दी, जिनके एक्शन को पिछले महीने रिपोर्ट किया गया था. आईसीसी ने बयान में कहा, वेस्टइंडीज के आफ स्पिनर क्रेग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और यह खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दी, जिनके एक्शन को पिछले महीने रिपोर्ट किया गया था. आईसीसी ने बयान में कहा, वेस्टइंडीज के आफ स्पिनर क्रेग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है और यह खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकता है.

ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन की जांच 31 अगस्त को इंग्लैंड में लोगबोरो परीक्षण केंद्र में की गयी. आईसीसी ने कहा कि ब्रेथवेट की कोहनी का मुडाव विश्व संचालन संस्था के नियम के अंतर्गत 15 डिग्री के अंदर ही पाया गया. पिछले महीने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनकी गेंदबाजी एक्शन को रिपोर्ट किया गया था.इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 40 टेस्ट खेलकर अभी तक 12 विकेट झटके हैं. उन्हें 10 वनडे में अभी तक केवल एक ही विकेट मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola