ePaper

पिच पर गेंदबाजों को डराने वाली हरमनप्रीत जब रैंप पर घबरायी

Updated at : 19 Sep 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
पिच पर गेंदबाजों को डराने वाली हरमनप्रीत जब रैंप पर घबरायी

नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हरमप्रीत कौर पिच पर गेंदबाजों के बीच खौफ का दूसरा नाम है. लेकिन मैदान पर उतरने से पहले जैसे ही उनका पिच बदल दिया गया, उनका लय बिगड़ गया. कौर आउट होते-होते बचीं. दरअसल हरमनप्रीत मैसूर फैशन वीक-2017 में हिस्सा लीं और रैंप पर भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हरमप्रीत कौर पिच पर गेंदबाजों के बीच खौफ का दूसरा नाम है. लेकिन मैदान पर उतरने से पहले जैसे ही उनका पिच बदल दिया गया, उनका लय बिगड़ गया. कौर आउट होते-होते बचीं.

दरअसल हरमनप्रीत मैसूर फैशन वीक-2017 में हिस्सा लीं और रैंप पर भी उतरीं. कौर डीजाइनर अर्चना कोच्‍चर के लिए रैंप पर उतरीं. लेकिन मैदान पर चौकों और छक्‍कों की बरसात रकने वाली खिलाड़ी जब रैंप पर उतरीं तो उनकी घबराहट उनके चेहरे से साफ झलक रही थी. हालांकि कौर जब रैंप पर उतरीं तो फैशन शो में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया.

हरमनप्रीत ने बताया, तो इस वजह से लगाती हैं लंबे-लंबे छक्के…

हरमनप्रीत कौर के पिता ने कहा- बेटी ने लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था

उस दौरान हरमनप्रीत ने अर्चना द्वारा डिजाइन किया गया आसमानी नीले रंग का लहंगा पहना हुआ था और वह पहली बार रैंप पर चलती हुई काफी घबराई हुई नजर आ रही थी. गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला विश्व कप सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने 171 रन की पारी खेली थी. उनके खेल को देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना महान बल्लेबाज कपिल देव से थी.

तूफानी शतक के बाद हर मन में छायी, हरमनप्रीत रेलवे देगा पदोन्नति

हरमनप्रीत कौर ने उस मैच में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 90 गेंदों में शतक लगाया था. यह कौर का तीसरा एक दिवसीय शतक था. इसके साथ ही यह महिला एक दिवसीय क्रिकेट का पांचवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

पंजाब के मोगा में 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के अलावा फिल्मों, गाने और कार चलाने की शौकीन हैं. बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, वो कई बार देख चुकी हैं. हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला वनडे 2009 में खेला. 2013 में इंग्लैंड के विरुद्ध वर्ल्ड कप मैच में शतक जड़कर उन्होंने महिला क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी.

आख़िर कौन हैं हरमनप्रीत कौर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola