धौनी, सचिन के बाद अब पर्दे पर आएगी झूलन की ''चाकदह एक्सप्रेस''

कोलकाता : सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर फिल्मों से प्रेरित होकर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है. फिलहाल फिल्म का नाम ‘चाकदह एक्सप्रेस’ रखा गया है जिसमें झूलन के गृहनगर नगर नादिया से 2017 महिला विश्व कप […]
कोलकाता : सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर फिल्मों से प्रेरित होकर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है. फिलहाल फिल्म का नाम ‘चाकदह एक्सप्रेस’ रखा गया है जिसमें झूलन के गृहनगर नगर नादिया से 2017 महिला विश्व कप फाइनल की मेजबानी करने वाले लॉर्ड्स तक की कहानी होगी.
भारतीय टीम इस मैच को जीतने से चूक गयी थी. हिन्दी में बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन सुशांत दास करेंगे. इससे पहले एक बंगाली फिल्म का निर्देशन कर चुके सुशांत ने कहा कि वह जल्द ही इसका पटकथा लेखन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, फिल्म की शूटिंग चाकदहसे लॉर्ड्स तक की जाएगी जिसमें झूलन के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिये हमने बॉलीवुड की कुछ लंबी कद की अभिनेत्रियों से बात की है.
VIDEO : जब गुस्से में लाल हुए ‘कैप्टन कूल’ धौनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




