भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे पर भी बारिश का साया
Updated at : 18 Sep 2017 8:20 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने उस दिन यहां शाम को रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जतायी है. बारिश की संभावना को देखते हुए ईडन गार्डन्स दूसरे वनडे से पहले कवर से ढका हुआ है. चेन्नई में […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने उस दिन यहां शाम को रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जतायी है.
बारिश की संभावना को देखते हुए ईडन गार्डन्स दूसरे वनडे से पहले कवर से ढका हुआ है. चेन्नई में कल खेला गया पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित रहा था. भारत ने यह मैच 26 रन से जीतकर पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनायी.
…तो अंतिम साबित होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज !
कोलकाता में पिछले कुछ समय से बारिश हो रही है और कोलकाता मौसम विभाग के निदेशक गणेश दास ने इसके लिये दक्षिण बंगाल में बने दबाव को जिम्मेदार बताया. दास ने कहा, 21 सितंबर तक दबाव समाप्त हो जाएगा लेकिन इस महीने शाम को बारिश की संभावना बनी रहती है. हो सकता है कि यह लंबे समय तक नहीं रहे.
पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी परिस्थितयों का जायजा लिया और निर्देश दिये. कैब के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा, पिच और मैदान की स्थिति बहुत अच्छी है. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिहाज से यह आदर्श स्थिति है लेकिन मैं यह नहीं बता सकता कि बारिश होगी या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




