VIDEO : जब गुस्से में लाल हुए ''कैप्टन कूल'' धौनी

नयी दिल्ली : टीम इंडिया ने रविवार को पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया. भारत की जीत में महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका रही. पांड्या ने तूफानी पारी खेलते हुए 66 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया ने रविवार को पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हराया. भारत की जीत में महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका रही. पांड्या ने तूफानी पारी खेलते हुए 66 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 रन बनाये. वहीं धौनी ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंद पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 79 रन बनाये.
एक समय 84 रन पर 5 खिलाडियों के आउट होने के बाद मुश्किल में घिर चुकी टीम इंडिया को धौनी और पांड्या ने उबारा और सम्मान जनक स्कोर 281 रन तक पहुंचाया. आम तौर पर मैच में कूल दिखने वाले धौनी कल के मैच में अचानक अपना आपा खो दिया और गुस्से में लाल हो गये.
https://twitter.com/Cricvids1/status/909356074427236353
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




