शास्त्री ने कर दिया धौनी के भविष्य का फैसला

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच विवाद अब इतिहास की बात हो गयी है. एक समय धौनी की आलोचना करते नहीं थकने वाले रवि शास्त्री अब उनके कायल हो गये हैं. शास्त्री कई बार धौनी की तारीफ कर चुके हैं. 2019 विश्वकप […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच विवाद अब इतिहास की बात हो गयी है. एक समय धौनी की आलोचना करते नहीं थकने वाले रवि शास्त्री अब उनके कायल हो गये हैं.
शास्त्री कई बार धौनी की तारीफ कर चुके हैं. 2019 विश्वकप में धौनी के खेलने को लेकर हो रही चर्चा के बीच शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. वो भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से बिल्कुल विपरित. शास्त्री ने धौनी के मौजूदा फॉर्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा, धौनी फिलहाल जिस फॉर्म से गुजर रहे हैं उसे देखकर कोई उन्हें टीम से बाहर करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है. धौनी में गजब की फिटनेस है.
जब सामने धौनी हों, तो सब बातें बेमानी : शास्त्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










