ePaper

BANvAUS दूसरा टेस्ट : वार्नर और हैंड्सकोंब ने आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Updated at : 05 Sep 2017 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
BANvAUS दूसरा टेस्ट : वार्नर और हैंड्सकोंब ने आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

चटगांव : सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पीटर हैंड्सकोंब के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की. वार्नर ने 170 गेंद में चार चौकों की मदद से 88 रन की नाबाद पारी […]

विज्ञापन

चटगांव : सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पीटर हैंड्सकोंब के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की.

वार्नर ने 170 गेंद में चार चौकों की मदद से 88 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ (58) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 और हैंड्सकोंब (नाबाद 69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 रन की अटूट साझेदारी की. बांग्लादेश ने पहली पारी में 305 रन बनाए थे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम अब सिर्फ 80 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही मैट रेनशा (04) का विकेट गंवा दिया जिनका मुस्तफिजुर रहमान (45 रन पर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहमान ने शानदार कैच लपका.
वार्नर ने इसके बाद कप्तान स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला. स्मिथ ने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर एक रन के साथ 81 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. स्मिथ हालांकि इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम (50 रन पर एक विकेट) की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गए. उन्होंने 94 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे.
वार्नर और हैंड्सकोंब ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने चाय तक टीम का स्कोर दो विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया. शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करने वाले वार्नर ने हैंड्सकोंब के साथ मिलकर अंतिम सत्र में 114 रन जोडे और इस दौरान मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरुम रखा.
वार्नर ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन के साथ 98 गेंद में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया जो उनका चौथा सबसे धीमा अर्धशतक है. वह हालांकि 52 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब ताइजुल की गेंद पर शार्ट लेग पर मोमीनुल हक ने उनका कैच टपका दिया. हैंड्सकोंब ने भी इसके बाद मुस्तफिजुर की गेंद पर एक रन के साथ 74 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
इससे पहले सुबह बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 253 रन से आगे खेलने उतरी और 52 रन जोडकर उसने अपने बाकी चार विकेट भी गंवा दिए. आफ स्पिनर नाथन लियोन ने 94 रन देकर सात विकेट चटकाए जिसमें कल के नाबाद बल्लेबाज और कप्तान मुशफिकुर का विकेट भी शामिल है जिन्होंने 68 रन की पारी खेली. वह अपने कल के स्कोर में छह रन ही जोड़ सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola