ePaper

सचिन की 10 नंबर की जर्सी शार्दुल को दिये जाने से फैंस नाराज

Updated at : 02 Sep 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन की 10 नंबर की जर्सी शार्दुल को दिये जाने से फैंस नाराज

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 10 नंबर की जर्सी का काफी क्रेज है. इसकी वजह भी खास है, क्योंकि दशकों तक फैंस को इस जर्सी में सचिन तेंडुलकर को देखने की आदत है. गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टीम में डेब्यू करनेवाले शार्दूल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे. […]

विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 10 नंबर की जर्सी का काफी क्रेज है. इसकी वजह भी खास है, क्योंकि दशकों तक फैंस को इस जर्सी में सचिन तेंडुलकर को देखने की आदत है. गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टीम में डेब्यू करनेवाले शार्दूल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे.

इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के फैंस नाराज हो गये और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करने लगे. कुछ फैंस ने शार्दूल ठाकुर को 10 नंबर की जर्सी पहनने पर नाराजगी जतायी, तो किसी ने कहा कि सचिन के सिवा किसी और को यह हक नहीं मिलना चाहिए. कुछ फैंस ने तो यह भी कहा कि 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर देना चाहिए, ताकि कोई और खिलाड़ी इसे न पहने.

पढ़ें, श्रीलंका को बुरी तरह से पीटने के बाद कप्तान कोहली ने क्या कहा

सचिन के एक फैन ने ट्वीट किया : नंबर 10 की जर्सी सिर्फ सचिन की है. एक और फैन ने ट्वीट किया कि नंबर 10 की जर्सी सिर्फ एक जर्सी भर नहीं है. इसके साथ बहुतों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola