कभी नहीं सोचा था कि मुझे अर्जुन पुरस्कार मिलेगा : हरमनप्रीत

नयी दिल्ली : महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था जो उन्हें कल यहां प्रदान किया जाएगा. हरमनप्रीत उन 17 खिलाडियों में शामिल हैं जिन्हें कल राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार प्रदान करेंगे. महिला टीम की […]
नयी दिल्ली : महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था जो उन्हें कल यहां प्रदान किया जाएगा. हरमनप्रीत उन 17 खिलाडियों में शामिल हैं जिन्हें कल राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार प्रदान करेंगे.
महिला टीम की इस ऑलराउंडर ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के लांच के अवसर पर कहा, एक खिलाड़ी के लिये सरकार से मिलने वाली किसी भी तरह की पहचान से आपका आत्मविश्वास बढता है. अर्जुन पुरस्कार हासिल करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है. उन्होंने कहा, मैं सरकारी की आभारी हूं कि मुझे इस पुरस्कार के लायक समझा गया और मैं इसके लिये बहुत खुश हूं. इससे मुझे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




