सहवाग ने हार्दिक पंड्या को अनोखे अंदाज में दिया टेस्ट शतक की बधाई, बताया ''कुंग्फू पंड्या''

नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक शतक जमाया और सबका दिल जीत लिया. पंड्या ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक जमाया. वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से टेस्ट में जगह बनाने वाले पंड्या ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज […]
नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक शतक जमाया और सबका दिल जीत लिया. पंड्या ने अपने टेस्ट कैरियर का पहला शतक जमाया. वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से टेस्ट में जगह बनाने वाले पंड्या ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए महज 86 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया और 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 108 रन की विस्फोटक पारी खेली.
पंड्या की विस्फोटक पारी की सबसे बड़ी खासियत है कि उन्होंने श्रीलंका के एक ओवर में रिकॉर्ड सबसे अधिक रन बनाये, जो की 84 साल के टेस्ट इतिहास में आज तक किसी ने नहीं बनाया. पंड्या ने भारतीय पारी के 116वें ओवर में मालिंदा पुष्पकुमार की पहली दो गेंदों पर चौके और फिर अगली तीन गेंदों पर छक्के जड़े और इस तरह से इस ओवर में 26 रन बनाये जो भारत की तरफ से नया रिकार्ड है.
वीरेंद्र सहवाग ने समझाया पति का मतलब
Wow ! What an incredible century by @hardikpandya7 . Well done mere KungFu Pandya. Mazaa aa gaya.#INDvSL
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) August 13, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




