पंड्या का विस्फोटक शतक, 84 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

पल्लेकल : युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान रविवार को कई रिकार्ड बनाये जिनमें टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी शामिल है. पंड्या ने भारतीय पारी के 116वें ओवर में मालिंदा पुष्पकुमार की पहली दो गेंदों पर चौके और फिर […]
पल्लेकल : युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान रविवार को कई रिकार्ड बनाये जिनमें टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी शामिल है. पंड्या ने भारतीय पारी के 116वें ओवर में मालिंदा पुष्पकुमार की पहली दो गेंदों पर चौके और फिर अगली तीन गेंदों पर छक्के जड़े और इस तरह से इस ओवर में 26 रन बनाये जो भारत की तरफ से नया रिकार्ड है.
उन्होंने संदीप पाटिल और कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ा जिन्होंने एक ओवर में 24 रन बनाये थे. पाटिल ने 1982 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बाब विलिस के एक ओवर में छह चौके लगाये थे जबकि कपिल ने 1990 में लार्ड्स में एडी हैमिंग्स की आखिरी चार गेंदों पर चार छक्के जड़े थे. वैसे टेस्ट मैचों में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड संयुक्त रुप से वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जार्ज बेली (दोंनो 28 रन) के नाम पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










