ePaper

INDvsSL : श्रीलंका के सामने व्हाइटवाश से बचने की चुनौती, तीसरे टेस्ट के लिये टीम में भारी फेर बदल

Updated at : 10 Aug 2017 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
INDvsSL : श्रीलंका के सामने व्हाइटवाश से बचने की चुनौती, तीसरे टेस्ट के लिये टीम में भारी फेर बदल

कैंडी : श्रीलंका ने भारत के खिलाफ शनिवार से पल्लेकल में होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा और लाहिरु गमागे को अपनी टीम में शामिल किया. भारत अभी तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और श्रीलंका के सामने व्हाइटवाश से बचने की चुनौती है. […]

विज्ञापन

कैंडी : श्रीलंका ने भारत के खिलाफ शनिवार से पल्लेकल में होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा और लाहिरु गमागे को अपनी टीम में शामिल किया. भारत अभी तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और श्रीलंका के सामने व्हाइटवाश से बचने की चुनौती है.

श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक को टीम से बाहर कर दिया है जबकि तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. मुख्य स्पिनर रंगना हेराथ को भी पीठ दर्द के कारण विश्राम दिया गया है. इन दोनों को भी टीम में नहीं किया गया है.

भूख के खिलाफ जंग जरूरी या मंदिर-मस्जिद?, गौतम का ‘गंभीर सवाल’

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है :
दिनेश चंदीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु तिरिमाने, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा, विश्व फर्नांडो, दुशमंत चमीरा, लाहिरु गमागे, लक्षण संदाकन और मालिंदा पुष्पकुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola