INDvsSL 1st Test LIVE : धवन दोहरे शतक से चूके, भारत के दो विकेट पर 282 रन, IND 361/3 (80 Ovs)

गाले : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया और चेतेश्वर पुजारा के साथ 253 रन की बड़ी साझेदारी की जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन आज यहां चाय के विश्राम तक दो विकेट पर 282 रन बनाये. धवन ने 190 रन बनाये. जब […]
गाले : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया और चेतेश्वर पुजारा के साथ 253 रन की बड़ी साझेदारी की जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन आज यहां चाय के विश्राम तक दो विकेट पर 282 रन बनाये. धवन ने 190 रन बनाये. जब वह 31 रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला. उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाकर जोरदार बल्लेबाजी की लेकिन दस रन से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गये.
धवन ने धुआंधार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 168 गेंदों का सामना किया तथा 31 चौके लगाये. धवन ने पुजारा (नाबाद 75) के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों को पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दूसरे विकेट के लिये 253 रन की बड़ी साझेदारी की. भारत ने लंच तक एक विकेट पर 115 रन बनाये थे. इसके बाद धवन और पुजारा ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी.
हार्दिक पांड्या को मिल सकता है मौका : विराट कोहली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




