बेरोजगारी की मार झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, भारत में तलाश रहे नौकरी

नयी दिल्ली : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ राजस्व साझा करने के विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कई शीर्ष क्रिकेटर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें भारत में विज्ञापन करार तलाशने पड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने सभी शीर्ष क्रिकेटरों को अपनी छत्रछाया में ले लिया है. उसने अपने महाप्रबंधक टिम क्रूइकशेंक को […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ राजस्व साझा करने के विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कई शीर्ष क्रिकेटर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें भारत में विज्ञापन करार तलाशने पड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने सभी शीर्ष क्रिकेटरों को अपनी छत्रछाया में ले लिया है. उसने अपने महाप्रबंधक टिम क्रूइकशेंक को भारत में संभावित निवेशकों से बात करने भेजा है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से करार करना चाहते हैं.
टिम ने बातचीत में कहा, ” ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को भारत आना बहुत पसंद है. उनके भारत में बड़े प्रशंसक हैं. आईपीएल में भी उनके प्रशंसकों की संख्या कम नहीं है. मैं यहां भारतीय बाजार में संभावित साझेदारों से बात करने आया हूं. भारतीय निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




