भारत का श्रीलंका दौरा : अभ्यास मैच के पहले दिन कुलदीप व राहुल चमके

Updated at : 21 Jul 2017 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का श्रीलंका दौरा : अभ्यास मैच के पहले दिन कुलदीप व राहुल चमके

कोलंबो : भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शुक्रवार को श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश को सस्ते में समेट दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने चोट से वापसी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. मेजबान टीम एक समय एक विकेट […]

विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शुक्रवार को श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश को सस्ते में समेट दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने चोट से वापसी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. मेजबान टीम एक समय एक विकेट पर 139 रन बनाकर खेल रही थी, लेकिन पूरी टीम 187 रन पर आउट हो गई. धनुष्का गुणतिलका ने 74 और लाहिरु तिरिमन्ने ने 59 रन बनाये. तिरिमन्ने के 38वें ओवर में आउट होने के बाद मैच का नक्शा बदल गया और अगले नौ बल्लेबाज सिर्फ 48 रन जोड़ सके. पूरी पारी 55.5 ओवर में सिमट गयी.

भारतीय टीम के सभी आठ गेंदबाजों को मौका मिला जिनमें कुलदीप ने 6.5 ओवर में 14 ओवर में चार विकेट लिये, जबकि जडेजा ने नौ ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये. भारत को 30 ओवर बल्लेबाजी का मौका मिला जिसमें उसने तीन विकेट खोकर 135 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद खाता नहीं खोल सके, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 12 रन बनाये. तीन महीने बाद वापसी करनेवाले राहुल ने 58 गेंद में 54 रन जोड़े जिसमें सात चौके शामिल थे. विराट कोहली ने 46 गेंद में 34 रन बनाये और अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 30 रन जोड़े. मुकुंद इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. पुजारा और मुकुंद दोनों को विश्वा फर्नांडो ने आउट किया.

गेंदबाजी में भारत के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहा. मोहम्मद शमी ने पांच ओवरों में दो विकेट लिये. ईशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की. भारत के शीर्ष स्पिनर आर अश्विन को दस ओवरों में विकेट नहीं मिले, लेकिन कुलदीप और जडेजा ने बल्लेबाजों को परेशान किया. आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से कुलदीप का प्रदर्शन प्रभावी रहा है. शनिवार को भारत का फोकस मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola