2011 वर्ल्ड कप फाइनल की जांच करायेगा श्रीलंका, रणतुंगा ने फिक्सिंग का लगाया था आरोप

कोलंबो : श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा है कि पूर्व कप्तान और क्रिकेटर से राजनेता बने अर्जुन रणतुंगा के चिंता जताने के बाद वह भारत और श्रीलंका के बीच 2011 विश्व कप फाइनल की जांच का आदेश देने के इच्छुक हैं. जयशेखर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा : किसी को […]
कोलंबो : श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा है कि पूर्व कप्तान और क्रिकेटर से राजनेता बने अर्जुन रणतुंगा के चिंता जताने के बाद वह भारत और श्रीलंका के बीच 2011 विश्व कप फाइनल की जांच का आदेश देने के इच्छुक हैं.
जयशेखर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा : किसी को लिखित शिकायत करने दीजिए, मैं जांच का आदेश देने को तैयार हूं. फाइनल के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में कमेंटेटर के रूप में मौजूद रहे रणतुंगा ने कहा था कि उस दिन श्रीलंका के प्रदर्शन पर सवाल उठते हैं और इसकी जांच होनी चाहिए.
फिक्स था 2011 विश्व कप फाइनल, श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाया सवाल, जांच की मांग की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




