श्रीलंका दौरे के लिए मुरली विजय की जगह टीम में शामिल हुए शिखर धवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2017 4:34 PM
नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज मुरली विजय कलाई की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे और 26 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में उनकी जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है.बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा , ‘ ‘ अखिल […]
नयी दिल्ली : सलामी बल्लेबाज मुरली विजय कलाई की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे और 26 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में उनकी जगह शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है.बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा , ‘ ‘ अखिल भारतीय चयन समिति ने सोमवार को शिखर धवन को घायल मुरली विजय की जगह टीम में चुना जो श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी. ‘ ‘
उन्होंने कहा , ‘ ‘विजय को भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर कलाई में चोट लगी थी. उसकी दाहिनी कलाई में दर्द है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सलाह दी है कि विजय को रिहैबिलिटैशन जारी रखना चाहिए. ‘ ‘ भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य धवन ने 23 टेस्ट में 38 . 52 की औसत से रन बनाये हैं. उन्होंने आखिरी बार 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिये टेस्ट खेला था.
भारतीय टीम : विराट कोहली ( कप्तान ), शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन , रविंद्र जडेजा, रिधिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव , हादर्कि पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










