सचिन,सहवाग ने ''बंगाल टाइगर'' सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट को नयी ऊचाइयों में पहुंचाने वाले बंगाल टाइगर का क्रिकेट कैरियर काफी अनोखा रहा है. उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लग गया है. उनके साथ खेलने वाले और क्रिकेट […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट को नयी ऊचाइयों में पहुंचाने वाले बंगाल टाइगर का क्रिकेट कैरियर काफी अनोखा रहा है. उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लग गया है.
उनके साथ खेलने वाले और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और नजफ गढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने भी दादा को जन्मदिन की बधाई दी है.
सचिन तेंदुलकर ने बधाई देते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं सौरव गांगुली. आपके साथ खेलना हमेशा अच्छा अनुभव रहा है. आप हमेशा बेमिसाल रहेंगे.
#HappyBirthdayDada! It was always a pleasure to play with you, @SGanguly99! Have a good one! pic.twitter.com/CcG75sqJH4
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 8, 2017
HappyBirthdayDada @SGanguly99.
May you keep on helping India wave our flag high,just like u waved ur shirt at Lords pic.twitter.com/2ohxDlIKT5— Virrender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2016
Whatever success I could achieve in Test Cricket,I truly attribute it to the wonderful support you gave me @SGanguly99 . #HappyBirthdayDada pic.twitter.com/wJJRvL6g90
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




